{"_id":"6a52ab98be32d6c3e902673a","slug":"priyavrat-lamba-becomes-a-sub-lieutenant-in-the-navy-jhajjar-news-c-203-1-mgh1006-128121-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियवर्त लांबा बने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियवर्त लांबा बने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
सतनाली। गांव डालनवास निवासी प्रियवर्त लांबा भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने हैं। उन्होंने बीटेक कंप्यूटर साइंस की शिक्षा पूरी करने के बाद तकनीकी प्रवेश योजना के माध्यम से भारतीय नौसेना में चयन प्राप्त किया। इसके बाद केरल स्थित भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया।
प्रियवर्त ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक का सफर माता संतोष लांबा और पिता कैप्टन महेंद्र सिंह लांबा के मार्गदर्शन व सहयोग से पूरा किया। वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता के विश्वास, प्रेरणा और संस्कारों ने उनके सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाई।
प्रियवर्त की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर वेदकला, वेदप्रकाश लांबा, मनोहरी देवी, रतन सिंह लांबा सहित परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे।