फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Prices of jaggery and sugar rise again during the festive season; kitchen budgets disrupted.

त्योहारी सीजन में फिर बढ़े गुड़ और चीनी के दाम, रसोई का बिगड़ा बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Prices of jaggery and sugar rise again during the festive season; kitchen budgets disrupted.
-फोटो 86 : रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक स्थित किरयाणा स्टोर। संवाद
बहादुरगढ़। त्योहारी सीजन शुरू होते ही एक बार फिर से चीनी और गुड़ के दाम बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है। चीनी का थोक भाव 64 रुपये और खुदरा भाव 66 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं, गुड़ की 10 किलो की पेटी के दाम 560 रुपये से बढ़कर 660 रुपये हो गए हैं। इससे त्योहारों पर मिठाइयां और पकवान बनाना महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन

शहर के थोक व्यापारियों करण कुमार, सुरेश अग्रवाल और संजय कुमार ने बताया कि चीनी की सप्लाई में कमी से कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा चीनी का इस्तेमाल इथेनॉल उत्पादन में होने से भी बाजार में उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

गुड़ की पेटी 100 रुपये महंगी
किराना कारोबारियों शंकर बंसल और सुभाष अरोड़ा के ने बताया कि 10 किलो गुड़ की पेटी के दाम 560 रुपये से बढ़कर 660 रुपये हो गए हैं। कीमतों में अचानक आई तेजी के कारण दुकानदारों को भी नए भाव के अनुसार बिक्री करनी पड़ रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी उतार-चढ़ाव की आशंका
किराना कारोबारी मनोज कुमार ने बताया कि चीनी का थोक भाव 64 रुपये किलो होने के कारण खुदरा बाजार में इसकी कीमत 66 रुपये तक पहुंच गई है। व्यापारियों के अनुसार, सप्लाई सामान्य नहीं होने पर कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
लोग बोले-त्योहारों पर बढ़ेगा घरेलू खर्च
शहरवासी मुकेश कुमार, रविंद्र शर्मा, नीरज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, योगेश गुप्ता का कहना है कि त्योहारों के दौरान घरों में मिठाइयां और पकवान बनाने के लिए गुड़ व चीनी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में इनके दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। पहले ही रोजमर्रा की कई वस्तुओं के दाम अधिक हैं। अब गुड़ और चीनी महंगी होने से त्योहार की तैयारी भी महंगी पड़ सकती है।




-------------------

-फोटो 86 : रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक स्थित किरयाणा स्टोर। संवाद

-फोटो 86 : रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक स्थित किरयाणा स्टोर। संवाद

-फोटो 86 : रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक स्थित किरयाणा स्टोर। संवाद

-फोटो 86 : रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक स्थित किरयाणा स्टोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed