{"_id":"6a0eacf884a58066c00cb96a","slug":"preparations-underway-to-sell-foreign-liquor-in-jhartrai-market-3-smugglers-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4306146-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई: बाजार में शराब खपाने पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई: बाजार में शराब खपाने पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल जब्त
Thu, 21 May 2026 01:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:29 PM IST
सार
जगदलपुर के झारतरई बाजार क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर लाखों रुपये की शराब और दो मोटरसाइकिल जब्त कीं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर नकेल कसने के लिए आबकारी पुलिस ने मुखबिर लगाए थे। मुखबिर की सूचना पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आबकारी टीम ने ग्राम झारतरई के बाजार स्थल पर घेराबंदी की। वहां अवैध शराब बेचने की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। उनके पास से लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त हुई। साथ ही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। अधिकारियों ने बताया कि 40 कार्टूनों में 2000 पाव गोवा व्हिस्की मिली। यह विदेशी शराब 50-50 नग के हिसाब से भरी हुई थी।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में भकचंद नाग, यादव राम मांझी और लेखन मौर्य शामिल हैं। ये तीनों बस्तर जिले के निवासी हैं। आबकारी विभाग ने उन पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
