फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   power cut

छह मोहल्लों की गुल रही रात भर बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
छह मोहल्लों की गुल रही रात भर बिजली
विज्ञापन

खुर्जा। नगर के आधा दर्जन मोहल्लों में बृहस्पतिवार पूरी रात बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग परेशान हो गए। बिजली न रहने से घरों में पीने के पानी की किल्लत से भी लोगों को जूझना पड़ा। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हैं, ऐसे में छात्र पढ़ाई भी नहीं कर पाए। शुक्रवार सुबह आठ बजे के बाद आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद फिर से बिजली गुल होने से कठिनाई बढ़ गई।
नगर के नवदुर्गा शक्ति मंदिर, सिद्धेश्वर रोड, चंद्रलोक, किलामेववी समेत करीब आधा दर्जन मोहल्लों में बृहस्पतिवार रात नौ बजे बिजली गुल हो गई। काफी देर तक लोगों ने बिजली के आने का इंतजार किया लेकिन नहीं आई। लोगों ने विद्युत निगम के कार्यालयों पर फोन लगाया लेकिन वहां से भी कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण घरों में लगे इनवर्टर ने भी जवाब दे गए। भीषण गर्मी में बिना बिजली के रात भर लोगों को जागते ही बीत गया। बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को और बीमार लोगों को हुई।
विज्ञापन

इस समय विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हैं। ऐसे में परीक्षा देने वाले छात्र बिना बिजली के रात में पढ़ाई भी नहीं कर पाए। बिजली न रहने से लोगों को पीने के पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रात नौ बजे की गई बिजली दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे सुचारु हुई। तब कहीं जाकर लोगों को थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार दोपहर के बाद फिर से बिजली गुल हो गई। शाम तक आपूर्ति सुचारु न होने से लोग परेशान रहे। लोग घरों के बाहर हाथ से पंखा करते देखे गए। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि तार टूटने के कारण समस्या हुई थी। सुबह चार बजे उसे ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींद नहीं हुई पूरी
भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने परेशान कर दिया है। रात-रात भर बिजली न रहने से नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। बिजली का कोई शेड्यूल न होने से काफी दिक्कत हो रही है। - दीपक।
नहीं मिला जवाब
पूरी रात बिजली न रहने के कारण गर्मी में परेशान हो गए। रात भर घर के बाहर टहलते हुए बीता। अधिकारियों को फोन किया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। - राहुल।
कटौती से बुरा हाल
कभी फाल्ट तो कभी अघोषित कटौती के कारण आए दिन बिजली घंटों तक गायब रहती है। रात के समय बिजली न रहने के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। बिजली कटौती का बुरा हाल है। - अजीत।

बच्चे बहुत परेशान
बिजली कटौती के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को होती है। गर्मी के कारण बच्चे सो नहीं पाते। पीने के पानी के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। - कमल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed