फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Pollution reached at bad level in delhi again due rise winter

सर्दी बढ़ने से राजधानी में प्रदूषण फिर खराब स्तर पर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 269 रहा

Mon, 28 Jan 2019 06:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
Pollution reached at bad level in delhi again due rise winter
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

मौसम में हुए बदलाव के बाद एक बार फिर दिल्ली का प्रदूषण खराब स्तर पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 269 रहा जबकि तापमान में हुई कमी के आगे भी बरकरार रहने की संभावना को देखते हुए प्रदूषण में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


पिछले दिनों में हुई बारिश के बाद प्रदूषण स्तर में सुधार के बाद संतोषप्रद श्रेणी में आ गया था, लेकिन हवा की रफ्तार में कमी की वजह से प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कणों के आसपास ही बने रहने की वजह से प्रदूषण में बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की गई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग (सफर) के मुताबिक हवा की गुणवत्ता और खराब हो सकती है। सुबह के वक्त कोहरे की वजह से हवा की रफ्तार में और कमी आई। 
विज्ञापन


एजेंसियों के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान अगर बारिश नहीं हुई तो वायु गुणवत्ता और भी खराब हो सकती है। राजधानी में हवा की खराब गुणवत्ता रही और इस दौरान पीएम 2.5 131 जबकि पीएम (10) 205 के स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed