{"_id":"6a402b55196fbfb41107f7d5","slug":"polio-drops-will-be-administered-to-101-lakh-children-in-the-district-today-dharamshala-news-c-95-1-kng1045-241772-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज 1.01 लाख बच्चों को दी जाएंगी दो बूंद जिंदगी की, टीमें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज 1.01 लाख बच्चों को दी जाएंगी दो बूंद जिंदगी की, टीमें तैयार
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के 1.01 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। जिले भर में स्थापित 1,069 पोलियो बूथों पर सुबह से ही बच्चों को पोलियो की दो बूंद दी जाएगी। अभियान के अगले दिन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर और हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों को कवर किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1,01,366 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 3,58,781 घरों को कवर करने की योजना बनाई गई है। अभियान के सफल संचालन के लिए 2,138 टीमें, 212 सुपरवाइजर और 4,276 वैक्सीनेटर तैनात किए गए हैं।
जिले में 21 ट्रांजिट साइटों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि बस अड्डों, प्रमुख मार्गों और अन्य आवाजाही वाले स्थानों से गुजरने वाले बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाई जा सके। इसके अलावा 190 हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए 3,446 बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो रोधी दवा पिलाकर इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। अभिभावक अपने बच्चों को बूथ पर दवा अवश्य दिलाएं। यदि कोई बच्चा वंचित रह जाता है, तो सोमवार को घर आने वाली टीम से खुराक दिलवाएं। -डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा