{"_id":"5ea70f048ebc3e90731e5e3a","slug":"police-received-310-petite-illegal-liquor61","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकोदा में चलाया जा रहा था शराब का अवैध ठेका, 310 पेटी बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकोदा में चलाया जा रहा था शराब का अवैध ठेका, 310 पेटी बरामद
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ महेंद्रगढ़ पुलिस टीम
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए की गाड़ी को टक्कर मारने वाली शराब से लदी जीप सवार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को हिमांशु सिंह की अदालत में पेश किया। जहां पर आरोपी संदीप को दो दिन के पुलिस रिमांड तथा दूसरे आरोपी को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया।रिमांड के दौरान संदीप ने बताया कि गांव आकोदा में खुड़ाना रोड पर अवैध शराब है। पुलिस ने आकोदा में छापामारी कर एक कमरे से अवैध शराब की 310 पेटी बरामद की। मौके पर कोई अन्य आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन
रविवार को सीआईए टीम सिसोठ बणी के पास पहुंची। पुलिस ने सामने से आ रही थार जीप को रोकने का प्रयास किया । शराब से लदी जीप ने सीआईए की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचे। पुलिस ने मेघनवास निवासी संदीप एवं विकास को गिरफ्तार कर लिया था। गाड़ी को जांचा तो 214 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, एक्साइज एक्ट, सरकारी काम में बाधा डालना, लॉकडाउन का उल्लंघन करने सहित कई धाराओं के तहत मामल दर्ज कर लिया था। सोमवार को संदीप को रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान संदीप ने बताया कि आकोदा में खुडाना रोड पर शराब ठेके के पास एक कमरे में शराब रखी है। वहां से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना के बाद डीएसपी यादराम, एसएचओ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने मकान से 310 पेटी शराब बरामद की। 1जिसमें 95पेटी बीयर तथा 115 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जांच शुरू की है। जिसमें बधवाना निवासी सुनील, दूधवा निवासी मित्रपाल, आकोदा निवासी सुरेंद्र उर्फ बच्ची शामिल हैं।
पुलिस ने शराब ठेके तथा आसपास की दुकानों की तलाशी ली। जिसमें 310 पेटी शराब मौके से बरामद की गई। आरोपियों पर लॉकडाउन तथा आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। ठेका संचालकों से भी पूछताछ की जाएगी। ठेका संचालकों पर भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
- नवल किशोर शर्मा, थान प्रभारी, महेंद्रगढ़।