फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Police on alert regarding security during the festive season; patrolling increased in markets.

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गश्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। त्योहारों के सीजन और हाल ही में दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं को देखते हुए बादली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में गश्त बढ़ाने के साथ वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस ने भारी वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक लगाने और लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।
थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि बादली के दोनों ओर बाईपास पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि भारी वाहन बाजार में प्रवेश न कर सकें और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान गहनों की सफाई के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हो सकते हैं। पिछले वर्ष दीपावली के दौरान माजरी और बादली गांव में गहने साफ करने का झांसा देकर महिलाओं के जेवर ठगने की घटनाएं सामने आई थीं। थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में गश्त और वाहनों की जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed