फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police Apprehend Youth Transporting Liquor on a Scooty Action Taken Based on Informer's Tip-off in Jagdalpur

जगदलपुर: स्कूटी में शराब खपाने जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

Sat, 30 May 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 05:40 PM IST
सार

जगदलपुर में कम मूल्य में शराब को खरीदने के बाद उसे ज्यादा मूल्य में बेचने की लगातार शिकायते सामने आ रही थी। ऐसे में इन कोचियों के खिलाफ बस्तर पुलिस लगातार मुखबिर लगाकर इन कोचियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।

विज्ञापन
Police Apprehend Youth Transporting Liquor on a Scooty Action Taken Based on Informer's Tip-off in Jagdalpur
गिरफ्तार आरोपी के साथ शराब

विस्तार

जगदलपुर में कम मूल्य में शराब को खरीदने के बाद उसे ज्यादा मूल्य में बेचने की लगातार शिकायते सामने आ रही थी। ऐसे में इन कोचियों के खिलाफ बस्तर पुलिस लगातार मुखबिर लगाकर इन कोचियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, जो स्कूटी वाहन में शराब को बेचने के लिए ले जा रहा था। ऐसे में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 29 मई को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने हेतु बड़े आमाबाल की ओर से ला रहा है। सूचना पर टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम भानपुरी से चित्रकोट रोड़ जाने वाली मेन रोड़ बेडागुड़ा चौक में पहुंचकर बड़े आमाबाल की ओर से आ रही वाहन चालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछने पर अपना नाम संजय कुमार गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता 35 वर्ष निवासी भानपुरी बाजार पारा का रहने वाला बताया। वाहन की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से (1) अंग्रेजी शराब किंग फिशर का 40 नग कुल 26 लीटर (2) अग्रेजी शराब रायल स्टैग का अध्धा 07 नग, कुल 2.625 लीटर (3) अंग्रेजी शराब रायल चैलेंज का पौवा 10 नग कुल 1.800 लीटर शराब की कुल जुमला मात्रा 30.425 लीटर कीमत 12.940 रूपये तथा स्कूटी वाहन कीमत 40 हजार रूपये जिसे मौके पर जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed