{"_id":"69fec66afb2b5314060fbff3","slug":"police-achieves-major-success-in-forest-recovers-live-cartridges-and-gun-bastar-news-c-1-1-noi1494-4259092-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणपुर: अबूझमाड़ के जंगल में बीएसएफ का सर्च ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणपुर: अबूझमाड़ के जंगल में बीएसएफ का सर्च ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Sat, 09 May 2026 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
जंगल मे बरामद हथियार
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ टोके उपरपारा में बीएसएफ जवानों को जंगल में बड़ी सफलता हाथ आई। जहां जवानों ने सर्चिंग के दौरान बंदूक व कारतूस और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर में सुरक्षा बलों को सर्चिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों के द्वारा सर्चिंग के दौरान अबूझमाड़ के टोके उपरपारा जंगल में पहुंचे। जहां भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। जवानों को 315 बोर बंदूक, बीजीएल, जिंदा कारतूस, डेटोनेटर व आईईडी सामग्री जब्त की है। जवानों का कहना था कि खुफिया सूचना के आधार पर बीएसएफ द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह सफलता मिली है। यह मामला नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। जवानों के द्वारा अभी भी इलाके में सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगल मे बरामद हथियार

जंगल मे बरामद हथियार