फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Players from the district showcased their prowess at the Haryana State Junior Championship.

हरियाणा स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 05 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। कुरुक्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में झज्जर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें राज्य के सभी जिलों के दो हजार एथलीट ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजकुमार मिटान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 3 दिवसीय भव्य आयोजन 2 से 4 अक्तूबर तक एथलेटिक्स हरियाणा एवं कुरुक्षेत्र एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में किया गया।
विज्ञापन

18 साल आयु वर्ग लड़का जैवलिन थ्रो में प्रथम प्रतीक झज्जर, द्वितीय चिराग झज्जर, तृतीय आर्यन भिवानी, 20 साल आयु वर्ग लड़की हैमर थ्रो में प्रथम दीपांशी झज्जर, द्वितीय खुशी पानीपत, तृतीय शिवानी शर्मा झज्जर, 18 साल आयु वर्ग लड़का जैवलिन थ्रो में प्रथम आर्यन झज्जर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय स्थान पर दीक्षांत सोनीपत, तृतीय जितेंद्र झज्जर, 20 साल आयु वर्ग लड़का हैमर थ्रो में प्रथम अमन झज्जर, द्वितीय वंश सोनीपत, तृतीय स्थान पर मेहुल सोनीपत रहे।
18 साल आयु वर्ग लड़की लॉंग जंप में प्रथम दीक्षा झज्जर, द्वितीय कोमल हिसार, तृतीय रेनू सोनीपत, 18 साल आयु वर्ग लड़का 100 मीटर में प्रथम अमन जींद, द्वितीय संकेत सोनीपत, तृतीय दीपांशु झज्जर, 20 साल आयु वर्ग लड़की 100 मीटर में प्रथम नैंसी झज्जर, द्वितीय आरती झज्जर रहीं।

तृतीय पूजा हिसार, 18 साल आयु वर्ग लड़का शॉट पुट में प्रथम निश्चय रोहतक, द्वितीय नितेश झज्जर, तृतीय रवि जींद, 16 साल आयु वर्ग लड़का गोला फेंक में प्रथम रक्षित सोनीपत, द्वितीय युवराज पानीपत, तृतीय हर्ष झज्जर, 18 साल आयु वर्ग लड़की गोला फेंक में प्रथम पायल पानीपत, द्वितीय हेमा फतेहाबाद, तृतीय अंजलि झज्जर ने पदक विजेता बनकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed