{"_id":"69d48bed497062b7bc081098","slug":"pickup-full-of-wedding-party-members-overturns-2-dead-37-injured-bastar-news-c-1-1-noi1494-4135600-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बस्तर में शादी से लौट रही पिकअप पलटी, दो महिलाओं की मौत, 37 घायल; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बस्तर में शादी से लौट रही पिकअप पलटी, दो महिलाओं की मौत, 37 घायल; परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 07 Apr 2026 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
घायलों का इलाज करते डॉक्टर
बस्तर जिले के घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास मंगलवार की सुबह शादी से लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई, इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 37 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंच घायलों को लोहंडीगुड़ा और उसके बाद मेकाज लाया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार अपने गांव के लोगों के साथ सोमवार को गांव के ही रामधर कि पिकअप वाहन में नारायणपुर जिले के ओरछा के रेंगाबेड़ा में शादी में गए हुए थे, शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार की सुबह जब पिकअप में सब वापस आ रहे थे तभी घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई।
इस घटना में गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य 37 लोग घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोगो के साथ ही पुलिस टीम व एम्बुलेंस को रवाना किया गया। घायलों को लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि कुछ को मेकाज रेफर किया गया है।