{"_id":"5a81dcaf4f1c1b5e6e8b4d99","slug":"performance-to-declare-bundelkhand-as-drought-prone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में धरना
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी ने सोमवार को बुंदेलखंड को सूखा ग्रस्त घोषित करने समेत सात मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने केंद्र और राज्य सरकारों को जमकर कोसा। राज्यपाल को सात सूत्री ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
सपा के जिला कार्यालय से सपाइयों का जत्था जुलूस की शक्ल में नारे लगाता हुआ कलक्ट्रेट के पास स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पहुंचा। यहां देर तक भाषणों का दौर चला। इसमें किसान भी शामिल थे। सपा नेताओं ने कहा कि बुंदेलखंड सूखे से जूझ रहा है, लेकिन भाजपा सरकारों के कानों में जूं नहीं रेंग रही। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक अक्तूबर से नहर में पानी दिया जाना चाहिए था, लेकिन पानी नहीं मिला। धान और गेहूं की फसल खराब हो गई। बची-खुची फसलों को अन्ना जानवर सफाचट कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लंबी चौड़ी बातें करके लोगों का ध्यान बंटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में बुंदेलखंड को सूखा ग्रस्त घोषित कर यहां राहत कार्य शुरू कराने, समाजवादी पेंशन की बहाली, किसानों के ट्यूबवेल पर मीटर न लगाकर मुफ्त बिजली, किसानों की सभी तरह की कर्जमाफी, अन्ना जानवरों की व्यवस्था, ओवरलोडिंग और खदानों में मशीन से खनन पर रोक आदि की मांगें की गईं।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन में सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, अशोक सिंह गौर, हसनुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली, प्रदीप जड़िया, मनीष तिवारी, इकबाल खां, भरतलाल दिवाकर, राजेंद्र यादव, संजय यादव, उमेश यादव, अजय चौहान, नंदकिशोर यादव, विजयकरन यादव, अमीर खां, रामबाबू यादव, संजय यादव, इश्त्यिाक अली, विकास पांडेय, अमित सेठ भोलू, नईम नेता, वहीद नेता, रामपाल प्रजापति, आरिफ, मनोज वर्मा, वृंदावन वैश्य, एजाज खां, अशोक श्रीवास, अशोक बागवानी भी शामिल रहे।