{"_id":"6abd7db655b8d82c71035387","slug":"per-quintal-in-the-jhajjar-mandi-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-140645-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर मंडी में मशीन का 4200 रुपये प्रति क्विंटल बिका धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर मंडी में मशीन का 4200 रुपये प्रति क्विंटल बिका धान
विज्ञापन
30jjrp30- झज्जर। बीज केंद्र पर रात के समय पहुंचा गेहूं का बीज। संवाद
झज्जर। मंडी में बुधवार को अब तक का सर्वाधिक 4200 रुपये प्रति क्विंटल मशीन के धान की खरीद प्राइवेट खरीददारों की तरफ से की गई है। इसके अलावा बुधवार को हाथ का धान 4400 रुपये प्रति क्विंटल प्राइवेट खरीददारों ने खरीदा है।
जिले की अनाज मंडियों में धान व बाजरे की आवक लगातार जारी है। झज्जर मंडी में धान के फसल की प्राइवेट खरीददारों की तरफ से खरीद की जा रही है। इसके अलावा झज्जर मंडी में अभी तक पीआर धान की आवक नहीं हुई है। मंडियों में पीआर धान की ही सरकारी खरीद की जाएगी। वेयर हाउस की तरफ से पीआर धान की सरकारी खरीद की जाएगी।
इसके अलावा अनाज मंडियों में बाजरे के फसल की आवक लगातार जारी है।
झज्जर मंडी में आवक व खरीद
झज्जर अनाज मंडी में अब तक 320 किसान अपनी बाजरे की फसल लेकर पहुंचे हैं, जिनसे 16700 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई है। इसके अलावा अब तक 51 किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी में पहुंचे हैं, जिनसे 3150 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है। झज्जर मंडी में बुधवार को 400 क्विंटल धान की प्राइवेट खरीद की गई, जिसमें मशीन के धान की खरीद 3900 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल और हाथ के धान की खरीद 4400 रुपये प्रति क्विंटल की गई।
विज्ञापन
बीज केंद्र पर 270 क्विंटल गेहूं बीज किया वितरित
शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र पर बुधवार को आने वाले किसानों को 820 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया गया। वहीं, अब तक बीज केंद्र से 2127 क्विंटल गेहूं बीज का वितरण हो चुका है। बुधवार को सुबह व रात के समय 420-420 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंचा है। वीरवार को आने वाले किसानों को 826, 222, 1270, 1402 व 187 किस्म का गेहूं बीज वितरित किया जाएगा।
44 नंबर दुकान पर पहुंचा बीज
झज्जर अनाज मंडी में 44 नंबर दुकान पर बुधवार को 280 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंचा है। वीरवार सुबह आने वाले किसानों को गेहूं का बीज वितरित करना शुरू किया जाएगा। बुधवार को पहुंचे बीज को शाम तक दुकान में उतरवाने का काम किया गया।
इफको केंद्र पर कम पहुंचे किसान
शहर की अनाज मंडी में इफको केंद्र पर भी गेहूं के बीज का वितरण किया जा रहा है। इफको केंद्र पर बुधवार को 187 किस्म का गेहूं का बीज बचा हुआ था, जिसको लेने के लिए कम किसान ही पहुंचे। किसानों की तरफ से 303 व 200 किस्म के गेहूं बीज की अधिक मांग की जा रही है।
वर्जन
झज्जर मंडी में बुधवार को मशीन का धान 4200 रुपये और हाथ का धान 4400 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। मशीन का धान अब तक का झज्जर मंडी में सर्वाधिक मूल्य का धान खरीदा गया है। झज्जर मंडी में धान की प्राइवेट खरीद चल रही है।
विनोद पूनिया, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन झज्जर अनाज मंडी