फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   pension restoration

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर देंगे धरना

Thu, 23 Aug 2018 11:50 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Thu, 23 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
घोरावल। बीआरसी मुख्यालय पर गुरुवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक हुई। इसमें कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की तहसील इकाई का गठन किया गया। इसमें दीनबंधु त्रिपाठी अध्यक्ष और अशोक श्रीवास्तव संयोजक बनाए गए। मांगों के संबंध में रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 29, 30 व 31 अगस्त को तहसील मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया।  
विज्ञापन

मंच के जिला संयोजक शिवनारायण सिंह के निर्देशन एवं विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंच के पदाधिकारियों का चयन हुआ। मंच के जिला संयोजक शिवनारायण सिंह ने बताया कि दीनबंधु त्रिपाठी को अध्यक्ष, अशोक श्रीवास्तव को संयोजक एवं रामआसरे को संघर्ष समिति का चेयरमैन मनोनीत किया गया। इसके अलावा बृजबिहारी मौर्या, राजेश सिंह पटेल, विंध्यवासिनी मिश्रा लहरी, अनिल सिंह, राजकुमार यादव, शिवशंकर सिंह, कौशर जहां सिद्दीकी, अमृता सिंह, रविंद्र कुमार, विजयानंद, पूनम मौर्या, कुंवर सिंह, उदयचंद्र राय को उपाध्यक्ष, सह संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में वक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और कहा कि पेंशन उनका अधिकार है। इसके लिए वह संवैधानिक दायरे के तहत हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार हैं। सभी पदाधिकारियों को शिवनारायण सिंह एवं अशोक तिवारी ने शपथ ग्रहण कराया। अशोक तिवारी ने बताया कि सभी सरकारी कर्मचारी 29, 30 व 31 अगस्त को कार्य बहिष्कार कर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed