फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Parush Rathi won the gold medal at the National Floorball Championship.

राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप में पारुष राठी ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Parush Rathi won the gold medal at the National Floorball Championship.
फोटो-52: विजेता खिलाड़ी पारुष राठी। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में सैंट सोल्जर एमआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी पारुष राठी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और हरियाणा का नाम रोशन किया। पारुष ने हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 अक्तूबर तक किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। पारुष राठी ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थी की उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक हरिंदर सिंह और प्रधानाचार्य मधु दहिया ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पारुष ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-52: विजेता खिलाड़ी पारुष राठी। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed