{"_id":"5922b6914f1c1b8c17536147","slug":"panther-sightings-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी बार जयपुर में यहां नजर आया पैंथर! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी बार जयपुर में यहां नजर आया पैंथर!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
Leopard
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी जयपुर के आबादी इलाके में एक फिर पैंथर के नजर आने की सूचना है। इस बार पैंथर हरमाड़ा इलाके के भगवान नगर कुमावतों की ढाणी में नजर आया है। यहां इसने एक बाड़े में बंधे दो बकरों को शिकार बनाया है।
रविवार रात को कुमावतों की ढाणी में एक बाड़े में बंधे दो बकरों को पैंथर या अन्य किसी जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार यहां पैंथर आया था। हालांकि वन विभाग ने उनके इस दावे की पुष्टि नहीं की है। वे वहां जरख आने की आशंका जता रहे है।
सोमवार को इस मामले में जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने भी मौका देखा और ग्रामीणों को सजग रहने की हिदायत दी। यह ढाणी नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के अंतर्गत आने वाले आकेड़ा, नींदड वनक्षेत्रों से अधिक दूर नहीं है। ऐसे में जंगल से भटक पैंथर या जरख यहां आ सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले जयपुर के जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित स्मृति वन में, खो नागोरियान और जयपुरिया अस्पताल के पास पैंथर नजर आ चुके हैं।