{"_id":"571e7e9b4f1c1b0d75a91dfd","slug":"panchkula-sector-19-railway-crossing-the-corporation-will-rub","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग पर निगम बनाएगा आरयूबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग पर निगम बनाएगा आरयूबी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
Demo
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री की रैली के बाद अब पंचकूला के सेक्टर-19 में आरयूबी के बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब तय हो गया है कि आरयूबी को नगर निगम ही बनाएगा। इसके लिए न तो फंड की कमी और न ही कोई बाधा आएगी। जहां तक जमीन का सवाल है हुडा के नियमों से यह एकदम स्पष्ट हो चुका है कि जमीन नगर निगम को ट्रांसफर हो चुकी है।
मुख्यमंत्री के फंड से मिली राहत
आरयूबी बनाने को लेकर अब तक साइट तय नहीं हो सकी थी, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा रैली के दौरान आरयूबी की मंजूरी प्रदान करने के बाद काम ने तेजी पकड़ ली है। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने स्पष्ट कर दिया है कि आरयूबी के बनने में फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए निगम ने पहले ही कंसल्टेंट के लिए निविदा कर दी है।
हर रोज लगता है 18 बार जाम
सेक्टर-19 के रेलवे फाटक पर रोजाना 18 बार जाम लगता है। ट्रेन आने के समय फाटक बंद होने की वजह से दोनों ओर एक किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइन लग जाती है। दप्पर से चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक डबल होने के बाद हर 20 मिनट के बाद रेलवे फाटक बंद होगा। मौजूदा समय में 48 ट्रेनें इस रास्ते से गुजरती हैं। ट्रैक डबल होने के बाद ट्रेनों की संख्या 60 से 65 हो जाएगी। एक अनुमान के अनुसार रोजाना इस फाटक से करीब एक लाख वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
बरसाती पानी से निजात दिलाएगा रेलवे
रेलवे अंडरपास में बरसाती पानी की समस्या को रेलवे खत्म करेगा। इसके लिए सीवरेज की कनेक्टिविटी आवश्यक होगी। रेलवे बरसाती पानी की निकासी के लिए संप बनाएगा। जिसे सीवरेज लाइन से कनेक्ट कर दिया जाएगा। जिससे रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी नहीं भरेगा।
निर्माण पर करीब 15 करोड़ खर्च
आरयूबी रेलवे लाइन से करीब 4.50 मीटर गहराई में जाकर बनेगा। इसके निर्माण पर लगभग पंद्रह करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक्सपर्ट के अनुसार इसके लिए रेलवे लाइन के नीचे दो बॉक्स बनाए जाएंगे। एक बॉक्स से सेक्टर 19 में आने और दूसरे में जाने का इंतजाम किया जाना है।
हमने आरयूबी के लिए कंसल्टेंट अप्वाइंट करने के लिए टेंडर कर दिए थे। इसके लिए दो बिड आईं हैं। 27 अप्रैल को टेंडर खोलने के बाद कंसल्टेंट की नियुक्ति हो जाएगी। इसके बाद वह आरयूबी की व्यवहार्यता को चेक करेंगे। हम जल्द से जल्द आरयूबी के लिए प्रोसेस करेंगे।
जगदीप ढांडा, निगम कमिश्नर पंचकूला
पंचकूला में आरयूबी के निर्माण के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इस मामले में अब जल्द ही एक्शन होगा। आरयूबी के निर्माण में फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक पंचकूला
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जब आरयूबी के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। हम भी आरयूबी के निर्माण के लिए तैयार हैं। आरयूबी बनाने का काम एक वर्ष का है।
- दिनेश कुमार, डीआरएम अंबाला मंडल