फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   panchkula, BJP's, two-day training, workshop, Pinjore, panchkula

पिंजौर में शुरू हुई भाजपा की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

Wed, 20 Jul 2016 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
 panchkula, BJP's, two-day training, workshop, Pinjore, panchkula
भाजपा की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पिंजौर के विराट नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसमें जिले से भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। बराला ने सभी कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद के बारे में बताया। इस वर्ग के बारे में बताते हुए बराला ने कहा की इसका महत्व अच्छा कार्यकर्ता विकसित करना है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताते हुए कहा की उन्होंने सांस्कृतिक आधार और मूल संस्कृति से देश के चिंतन का रास्ता निकालना बताया। इस मौके पर बराला ने पौधारोपण किया। बराला के बाद मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने मीडिया के विषय में जानकारी दी। इसके बाद प्रदेश प्रवक्ता डॉ संजय शर्मा  और विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपने विचार साझा किए। इस  मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, कालका की विधायक लतिका शर्मा, जिला परिषद्  की प्रधान ऋतु सिंगला, प्रशिक्षण के जिला प्रमुख अनिल गोयल समेत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed