फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   palika submerged 40 acres of land to the farmers

पालिका ने किसानों की 40 बीघा भूमि की जलमग्न

Sun, 11 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sun, 11 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
palika submerged 40 acres of land to the farmers
खेतों में भरे नाले के गंदे पानी के बीच खड़ी जलकुंभी को दिखाते किसान। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन के उदासीन रवैये के चलते ग्राम सभा देवरामपुर के किसानों के करीब 40 बीघा खेत 15 सालों से जलमग्न हैं। ऐसा इसलिए है कि नगर पालिका प्रशासन ने देवरामपुर क्रासिंग से खैरबंद नगला क्रासिंग तक शहर के नाले का पानी छोड़ रखा है, जिससे खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। जिलाधिकारी, जिला पंचायत विभाग के अधिकारी और नगर पालिका प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों से तमाम शिकायतों के बावजूद ग्रामीणों की इस समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।
विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र की ग्राम सभा देवरामपुर सदर पालिका क्षेत्र से सटी है। इसी ग्राम सभा के पास गांव खैरबंद नगला व घारमपुर भी हैं। इन गांवों के रहने वाले ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 किसानों के लगभग 40 बीघा खेत देवरामपुर क्रासिंग व खैरबंद नगला क्रासिंग के पास हैं। 
विज्ञापन

पीड़ित सुरेशचंद्र, रामनिवास, धर्मेंद्र कुमार और रामस्वरूप आदि ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 सालों से शहरी क्षेत्र के कई मोहल्लों का पानी नगर पालिका प्रशासन ने उनके खेतों की ओर मोड़ दिया, जिससे उनके खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में उनके इन खेतों में नाले का पानी भरा होने से बड़ी-बड़ी जलकुंभी खड़ी हो गई है। पीड़ित किसानों का कहना है कि वह लोग जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, चेयरमैन और सांसद को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका प्रशासन पंचायती राज विभाग और पंचायती राज विभाग जिला प्रशासन पर मामला डाल देते हैं। 
इस समस्या का निदान न होने से ग्रामीणों के अंदर गुस्सा पनप रहा है, जो किसी भी दिन फूट सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed