{"_id":"6af2182e7b5c90ed410ff8b4","slug":"paddy-crop-arriving-before-diwali-was-purchased-at-the-jhajjar-mandi-on-monday-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-142226-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर मंडी में सोमवार को खरीदी दिवाली से पहले की आई धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर मंडी में सोमवार को खरीदी दिवाली से पहले की आई धान की फसल
विज्ञापन
09jjrp19- झज्जर। मंडी में आई धान की फसल सुखाते श्रमिक। संवाद
- फोटो : 1
अनाज मंडी झज्जर में दिवाली से पहले व सोमवार को किसानों की तरफ से लाई गई धान के फसल की खरीद प्राइवेट खरीददारों की तरफ से की गई। धान के फसल की खरीद किए जाने के साथ ही मंडियों से फसल का उठान भी किया जा रहा है।
दिवाली के त्योहार से पहले धान की फसल में नमी की मात्रा अधिक होने के चलते कम फसल की खरीद हो पाई थी। दिवाली का त्योहार होने के चलते रविवार व सोमवार को कम फसल की आवक हुई। इसके साथ ही रविवार को दिवाली के त्योहार पर कम फसल की खरीद की गई, लेकिन सोमवार को मंडी में आई हुई लगभग 80 प्रतिशत धान की फसल को खरीदा गया।
जिले की अनाज मंडियों में बाजरे व धान के फसल की आवक लगातार जारी है। पीआर धान की सरकारी खरीद चली हुई है। इसके अलावा अन्य किस्म के धान व बाजरे की प्राइवेट खरीद चल रही है। वहीं, मंडियों में अलग-अलग किस्मों के धान की फसल बोली के आधार पर चल रही है, जो कि प्राइवेट खरीददारों की तरफ से खरीद की जा रही है। इसके अलावा बाजरे व धान के फसल का खरीद किए जाने के बाद उठान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
अनाज मंडी झज्जर में बाजरे व धान की आवक व खरीद लगातार जारी है। प्राइवेट खरीददारों की तरफ से बाजरे व धान के अलग-अलग किस्मों की खरीद की जा रही है। इसके अलावा अनाज मंडियों में पीआर धान की सरकारी खरीद चल रही है। रविवार को दिवाली पर और सोमवार को झज्जर मंडी में बाजरे की खरीद व उठान का कार्य नहीं किया गया। अब तक झज्जर मंडी में 157000 क्विंटल बाजरे की फसल खरीदी गई, जिसमें से 130000 क्विंटल का उठान किया गया है।
कुलदीप जाखड़, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
वर्जन
दिवाली के त्योहार पर रविवार व सोमवार को कम मात्रा में धान के फसल की आवक हुई। नमी के कारण पहले से आई हुई अत्यधिक धान के फसल की खरीद दिवाली तक नहीं की गई थी, जिसको झज्जर मंडी से सोमवार को लगभग 80 प्रतिशत धान के फसल की खरीद की गई।
विनोद पूनिया, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन झज्जर अनाज मंडी