फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Paddy and pearl millet are not being procured at MSP: Deepender

एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा धान-बाजरा : दीपेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Paddy and pearl millet are not being procured at MSP: Deepender
16jjrp10- महराणा गांव में बाबा हरीदास की मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल सांसद दीपेंद्र हुड्डा 
बेरी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को बेरी हलके के गांव महराणा में बाबा हरिदास की मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने धान और बाजरे की खरीद को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में किसानों को दोनों फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ नहीं मिल रहा है और सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों को कम कीमत पर फसल बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बाजरे का एमएसपी 2900 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, लेकिन सरकारी खरीद नहीं होने के कारण किसानों को 900 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक कम कीमत पर फसल बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर हर फसल पर एमएसपी देने की बात करते हैं, जबकि हरियाणा में किसानों को धान और बाजरे का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनावों में कथित वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर विधायक रघुबीर कादियान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed