{"_id":"666e7c263db2a3e16a092679","slug":"out-of-the-three-people-who-went-to-catch-fish-in-the-pond-two-died-by-drowning-late-at-night-kargone-news-c-1-1-noi1224-1799990-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone News: देर शाम तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों में से दो की डूबने से मौत, सुबह मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: देर शाम तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों में से दो की डूबने से मौत, सुबह मिले शव
Sun, 16 Jun 2024 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:45 PM IST
सार
खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के मछलगांव के पास स्थित नवलपुरा तालाब में मछली पकड़ने गए तीन में से दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह उनके शव तालाब से बाहर निकाले जा सके।
विज्ञापन
तालाब से शव को बाहर निकलती टीम
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र में मछली पकड़ने गए तीन में से दो व्यक्तियों की डूबने से मौत हो गई। शनिवार देर शाम हुए इस हादसे के बाद दोनों मृतकों के शवों को तालाब से बाहर नहीं निकाला जा सका। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम की मौके पर पहुंची और दोनों के शव रेस्क्यू कर बाहर निकाले।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के मछलगांव ग्रामीण क्षेत्र के पास स्थित नवलपुरा तालाब में मछली पकड़ने गए तीन में से दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे में जालम पिता छगन निवासी कोडियाखाल और भूरेसिंह पिता भांगड़ा निवासी कोडियाखाल की जान चली गई। बताया गया कि शनिवार देर शाम करीब 7 बजे गांव के तीन लोग नवलपुरा तालाब में मछली पकड़ रहे थे, इस दौरान दो लोग गहरे पानी में जाने से डूब गए।
विज्ञापन
तीसरे व्यक्ति ने मृतकों के परिजनों को दोनों के डूबने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। हालांकि, अंधेरा होने के कारण रात के समय सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका। रविवार सुबह पहुंची एसडीआरएफ की टीम और भीकनगांव पुलिस ने दोनों शव को रेस्क्यू कर तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
