{"_id":"57f2a3874f1c1b8b3226fc3d","slug":"organizing-ramlila","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान से धरती पर अवतार लेने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान से धरती पर अवतार लेने की गुहार
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्यारे राम को देना हमें मंजूर नाही है..
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र में रामलीला मंचन का खुमार कलाकारों पर छाया हुआ है। लोग भी बड़ी संख्या में रामलीला का मंचन देखने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार रात को रामलीला मंचन के दौरान आदर्श कालोनी रामलीला मैदान में कलाकारों द्वारा विभिन्न दृश्य मंचित किए गए।
विज्ञापन
इसमें साधुओं द्वारा देवताओं से गुहार लगाना व रावण का हिमालय पर्वत को उठाना का दृश्य मंचित किया गया। राक्षसों से परेशान साधुओं ने भगवान से उन्हें बचाने की गुहार लगाई। दृश्य में साधु अपनी आपबीती देवताओं तक पहुंचाते हैं कि वह कोई भी हवनयज्ञ करते हैं तब राक्षस साधुओं को मार कर उनकी तपस्या भंग करते हैं।
विज्ञापन
दृश्य में साधु भगवान विष्णु, शिव व ब्रह्मा से धरती पर अवतार लेने के लिए कहते हैं। दूसरे दृश्य में दशानन रावण हिमालय पर्वत के पास से गुजरता है, तो उसका विमान अचानक रुक जाता है। तब नंदी उसे आकर बताते हैं कि यह देवों के देव महादेव का स्थान है। रावण अपने बल पर हिमालय पर्वत को उठाकर भगवान शिव को प्रसन्न कर वरदान प्राप्त करता है। दृश्य में सूरज ने विष्णु, बाबी ने शिव व मदनलाल ब्रह्मा का किरदार निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन