{"_id":"6aea499f53062dfb54052310","slug":"online-applications-for-unemployment-allowance-will-be-accepted-until-the-30th-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142057-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी भत्ते के लिए 30 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी भत्ते के लिए 30 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश सरकार की सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए पात्र युवा 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी धर्मेंद्र मलिक ने पात्र युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि 12वीं पास और दो वर्षीय प्रमाणपत्र या डिप्लोमा धारकों को 1200 रुपये, जबकि स्नातक या उच्च शिक्षा प्राप्त और तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को 2000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक हरियाणा का मूल निवासी और आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। उसका एक नवंबर तक रोजगार कार्यालय में लगातार तीन वर्ष का पंजीकरण अनिवार्य है। परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक विद्यार्थी, प्रशिक्षु, स्वयं नियोजित या सक्षम युवा योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए। इसके अलावा परिवार के पास 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति या दो हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।