फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   one hour increased for ctet

अब सीटीईटी के लिए मिलेंगे ढाई घंटे

Sat, 13 Apr 2013 12:49 PM IST
चंडीगढ़/सुमित सिंह श्यौराण
चंडीगढ़/सुमित सिंह श्यौराण Updated Sat, 13 Apr 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
one hour increased for ctet

देश भर के सरकारी, प्राइवेट, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए वांछित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट (सीटीईटी) पास करने की राह कुछ आसान होने जा रही है।

विज्ञापन


सीटीईटी के लिए अभ्यर्थियों को अब एक घंटा अधिक समय दिया जाएगा। सीबीएसई ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 28 जुलाई को होने वाले सीटीईटी में यह नया नियम लागू होगा।
विज्ञापन


एनसीईटी के आदेशों पर यह बदलाव किया गया है। 2010 से सीबीएसई की ओर से देश भर में शिक्षक बनने के लिए बीएड के साथ सीटीईटी अनिवार्य योग्यता कर दी गई थी।

इस टेस्ट में सवालों के मुकाबले समय कम होने के कारण अधिकतर अभ्यर्थी पेपर ही पूरा नहीं कर पाते थे। देश भर से 8 लाख युवा इस टेस्ट में शामिल होते हैं।

यह है सीटीईटी का पैटर्न
सीटीईटी पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं क्लास के शिक्षक बनने के लिए होता है। इसमें 150 सवालों को हल करने के लिए डेढ़ घंटा मिलता था। समय कम होने के कारण पास प्रतिशत बहुत कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक हुए सीटीईटी में 5 फीसदी ही पास प्रतिशत रहा है, जबकि नवंबर 2012 में तो सीटीईटी का पास प्रतिशत एक फीसदी से भी कम रहा। अभ्यर्थियों ने समय की कमी को लेकर सीबीएसई की चिट्ठी भी लिखी।

उधर, 9 अप्रैल को एनसीईटी के आदेश पर सीटीईटी के समय में एक घंटे का इजाफा कर दिया गया है। सीटीईटी के डायरेक्टर पीतम सिंह के अनुसार, 28 जुलाई को सीटीईटी का पहला पेपर सुबह 9.30 से 12 बजे और दूसरा पेपर 2 बजे से 4.30 बजे तक होगा।

सीटीईटी में चंडीगढ़ फिसड्डी
एजूकेशन हब कह जाने वाले चंडीगढ़ के युवा सीटीईटी रिजल्ट में फिसड्डी रहे हैं। इसमें देश भर का पास प्रतिशत 3 से 5 फीसदी रहता है, जबकि नवंबर 2012 में चंडीगढ़ का पास प्रतिशत एक फीसदी से भी कम रहा। ट्राइसिटी से 25 हजार युवा सीटीईटी में बैठते हैं।

हरियाणा और पंजाब ने भी घोषित की तिथि
राज्य स्तर पर होने वाले टीईटी की तिथि भी घोषित कर दी गई है। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में शिक्षक बनने के लिए एचटीईटी अनिवार्य है।

एचटीईटी में 1 जून को लेक्चरर और 2 जून को जेबीटी और टीजीटी के लिए एचटीईटी होगा। उधर पंजाब का पीटीईटी 9 जून को आयोजित किया जाएगा। 17 अप्रैल से 13 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा, जबकि एडमिट कार्ड 27 मई को जारी कर दिए जाएंगे।


सीटीईटी के लिए एक घंटा समय बढ़ाने का सीबीएसई ने अच्छा फैसला लिया है। अब सीटीईटी में पास प्रतिशत बेहतर होगा। पेपर में कम समय के कारण 70 फीसदी स्टूडेंट सिर्फ 2-3 अंकों से सीटीईटी क्लीयर नहीं कर पाते थे।
- आरके महाजन, डायरेक्टर, ब्राइट एकेडमी, सेक्टर-15

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed