{"_id":"6a515a58048a1b4ee109dd20","slug":"old-diesel-and-petrol-vehicles-will-no-longer-be-allowed-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-137282-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं चलेंगे पुराने डीजल-पेट्रोल के वाहन, 56 दिन में 210 वाहन जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं चलेंगे पुराने डीजल-पेट्रोल के वाहन, 56 दिन में 210 वाहन जब्त किए
विज्ञापन
10jjrp08- लघु सचिवालय में 15 साल पुराने बाइक को लेकर कार्रवाई करते यातायात प्रभारी वीरेंद्र सिं
झज्जर। जिले में अब 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल से चलने वाले वाहन सड़कों पर नहीं चल पाएंगे। एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद यातायात पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। झज्जर और बहादुरगढ़ जोन में पुराने वाहनों को इंपाउंड करने का अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे वाहन मिलने पर उन्हें जब्त कर स्क्रैप में भेजने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्क्रैप में वाहन देने के बाद उससे मिलने वाली राशि सरकारी खाते में जमा होगी या वाहन मालिक को दी जाएगी।
यातायात पुलिस के अनुसार, पिछले 56 दिनों में झज्जर और बहादुरगढ़ जोन से कुल 210 पुराने वाहनों को इंपाउंड किया जा चुका है। इनमें झज्जर जोन से सबसे अधिक 135 वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें दो ट्रक, एक ऑटो, चार कार और बाकी बाइक व स्कूटी शामिल हैं। वहीं, बहादुरगढ़ जोन से 75 वाहन इंपाउंड किए गए हैं। बहादुरगढ़ जोन में 15 साल पुराने 67 और 10 साल पुराने 8 वाहन जब्त किए गए हैं। अधिक संख्या में वाहन इंपाउंड होने के कारण यातायात थाने में जगह की कमी हो गई है। इसके चलते करीब 50 से 60 वाहन महिला थाने में खड़े किए गए हैं।
यातायात प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने उन्हें बताया कि चार दिन बाद इस वाहन को नहीं चलाया जा सकता। यदि वाहन चलाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने वाहन को स्क्रैप में देने की सलाह दी और कहा कि इसके लिए बाकायदा एफिडेविट बनवाकर अपने पास रखें। साथ ही स्क्रैप मालिक से वाहन जमा करने की रसीद भी अवश्य लें।
विज्ञापन
झज्जर में एच सीरिज तक वाहन हो रहे जब्त
झज्जर में फिलहाल एच सीरिज तक के पुराने वाहनों को जब्त किया जा रहा है। झज्जर की वाहन सीरिज एचआर-14 है। इसमें ए से लेकर एच तक की सीरिज के 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन कार्रवाई के दायरे में हैं। इसी प्रकार बेरी में एचआर-77 सीरिज के 15 साल पुराने वाहनों को जब्त किया जा रहा है।
किस जोन में कौन सा क्षेत्र
झज्जर जोन: बेरी, झज्जर, साल्हावास, माछरौली, मातनहेल।
बहादुरगढ़ जोन: बादली, बहादुरगढ़, केएमपी, आसौदा।
वर्जन
15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को जब्त किया जा रहा है। इन वाहनों को स्क्रैप में दिया जाएगा। इसलिए वाहन चालक स्वयं ही अपने पुराने वाहनों को स्क्रैप में दें, अन्यथा उन्हें इंपाउंड कर लिया जाएगा।
वीरेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी, झज्जर जोन