फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Officials must address objections received from voters: DC

वोटरों से प्राप्त आपत्तियों का निपटान करें अधिकारी : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एसआईआर-2026 के तहत मतदाताओं से प्राप्त दावे और आपत्तियों का नियमानुसार तत्काल निपटान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे-आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना और अपात्र नामों को हटाकर सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम, पता, आयु, फोटो और अन्य विवरण जांचने की अपील की। किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed