{"_id":"6ad297420bcc142e9900467d","slug":"officials-must-address-objections-received-from-voters-dc-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141339-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों से प्राप्त आपत्तियों का निपटान करें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों से प्राप्त आपत्तियों का निपटान करें अधिकारी : डीसी
विज्ञापन
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एसआईआर-2026 के तहत मतदाताओं से प्राप्त दावे और आपत्तियों का नियमानुसार तत्काल निपटान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे-आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर को प्रकाशित होगी।
डीसी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना और अपात्र नामों को हटाकर सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम, पता, आयु, फोटो और अन्य विवरण जांचने की अपील की। किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार करवाएं।