{"_id":"6a6e589bc982dbe591030ae1","slug":"nuclear-power-plant-technicians-will-now-be-trained-at-itis-jhajjar-news-c-17-1-rtk1057-897645-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आईटीआई में तैयार होंगे परमाणु ऊर्जा संयंत्र तकनीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आईटीआई में तैयार होंगे परमाणु ऊर्जा संयंत्र तकनीशियन
विज्ञापन
झज्जर। प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने कौशल विकास को मजबूत करने के लिए जिले की आईटीआई में परमाणु ऊर्जा संयंत्र तकनीशियन नामक नया पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले के सरकारी और निजी आईटीआई के प्राचार्यों को भी पत्र जारी किया गया है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के लिए कुशल कार्यबल तैयार करना है।
डीजीटी कौशल विकास कार्यक्रमों के लिए एक संरचित ढांचा विकसित कर रहा है। इसके तहत नए दीर्घकालिक और अल्पकालिक पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं तथा मौजूदा पाठ्यक्रमों के सिलेबस में भी संशोधन किया जा रहा है। पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीआरएफ) के अनुरूप बनाया जा रहा है।
साथ ही प्रशिक्षुओं के लिए 150 घंटे का अनिवार्य ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण (ओजेटी) अथवा परियोजना कार्य भी शामिल किया गया है। इन उपायों का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना है।
विज्ञापन
परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
परमाणु ऊर्जा संयंत्र तकनीशियन’ पाठ्यक्रम परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में कुशल तकनीशियनों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। इसमें परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के संचालन, सुरक्षा मानकों और रखरखाव से संबंधित सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।
वर्जन
प्रशिक्षण महानिदेशालय ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र तकनीशियन नाम से नया पाठ्यक्रम शुरू किया है। इसके संबंध में विस्तृत गाइडलाइन अभी आनी बाकी है। इसे इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाएगा, हालांकि किन-किन आईटीआई में यह पाठ्यक्रम संचालित होगा, इसकी जानकारी अभी प्राप्त होनी है। जहां तक सिलेबस में बदलाव का प्रश्न है, वह सभी आईटीआई में किया गया है।
जीतपाल, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, झज्जर (गुढ़ा)