{"_id":"5776b8e94f1c1b704d79a78b","slug":"nsg-are-striving-for-a-permanent-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसजी की स्थाई सदस्यता के लिए हैं प्रयासरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसजी की स्थाई सदस्यता के लिए हैं प्रयासरत
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश चंद्र कॅालेज में शुक्रवार को छात्रसंघ उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि
देश में परिवर्तन की लड़ाई में बलिया की अग्रणी भूमिका रही है। सेनाध्यक्ष पद पर रहते हुए मैने की देश की रक्षा के लिए शहीद होते हुए उन जवानों को देखा है जिनके दम पर पूरा देश आराम से सोता है।
कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी विदेश नीति बदली है। जिसके चलते हमारा देश एनएसजी की स्थाई सदस्यता के लिए प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मैं भी छात्रसंघ की उपज हूं जिसकी बदौलत लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रसंघ में अध्यक्ष और महामंत्री पद हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ था। कहा कि छात्रसंघ से निकले हुए नेता देश के विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके हैं। छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी मानी जाती है।
सांसद भरत सिंह के प्रतिनिधि डॉ. अरुण सिंह गामा ने छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक कुमार पाठक के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए नए छात्रसंघ भवन एवं मनोरंजन हाल का सुंदरीकरण का कार्य सांसद द्वारा स्वीकृत किए जाने की बात बताई। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक पाठक, आलोक, मोनू ने गदा तथा महर्षि भृगु का स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय तथा संचालन अरुण सिंह बंटू ने किया।