{"_id":"6a205d5930d06783450e54f2","slug":"notice-to-more-than-100-illegal-connection-holders-in-silauthi-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-124284-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलौठी में 100 से ज्यादा अवैध कनेक्शन धारकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलौठी में 100 से ज्यादा अवैध कनेक्शन धारकों को नोटिस
विज्ञापन
फोटो-63: बहादुरगढ़ के गांव सिलौठी में एक महिला को अवैध कनेक्शन काटने का नोटिस देते विभाग के एसडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के मौसम में हर घर तक पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने गांव सिलौठी में अवैध पानी कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाया। जांच के दौरान विभाग की टीम ने 100 से अधिक अवैध कनेक्शन धारकों को नोटिस जारी किए, जबकि 10 कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए।
एसडीओ नितिन कुमार और जेई जितेंद्र के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पाया गया कि कई घरों में एक से अधिक कनेक्शन लिए गए हैं, जिससे जल वितरण प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एसडीओ ने बताया कि बहादुरगढ़ उपमंडल के कई गांवों में 250 से 300 तक अवैध कनेक्शन होने की संभावना है। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरे क्षेत्र में लगातार चलाया जाएगा ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारु और न्यायसंगत बनी रहे।
विज्ञापन
फोटो-63: