फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   No proposal from Delhi government on free metro ride for women says Centre

केंद्र का बड़ा बयान, कहा दिल्ली सरकार ने महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए कोई प्रस्ताव नहीं दिया

Thu, 27 Jun 2019 07:14 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 27 Jun 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
No proposal from Delhi government on free metro ride for women says Centre
हरदीप पुरी - फोटो : ani

दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मेट्रो और बसों में मुफ्त यात्रा वाले प्रस्ताव पर शहरी और आवास विकास मंत्री हरदीप पुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को संसद में तृणमूल कांग्रेस के सांसद एस रॉय के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र को दिल्ली सरकार की तरफ से अब तक ऐसी किसी भी योजना के बारे में कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



उधर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो ने अपना प्रस्ताव जमा कर दिया है। हमारी तरफ से इस पर सैद्धांतिक मंजूरी है। वहीं दिल्ली सरकार इसके विवरण का अध्ययन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो और बसों में महिलाओं के मुफ्त यात्रा घोषणा की थी। इसके बाद से ही इस फैसले पर सियासी घमासान मचा हुआ था। उन्होंने कहा था कि यदि कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो छह माह में योजना लागू हो जाएगी। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed