फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   No fire safety arrangements in coaching centers

कोचिंग सेंटरों में आग से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में करीब 50 बड़े कोचिंग सेंटर हैं जिनमें हजारों बच्चे हर रोज पढ़ने आते हैं। मगर इनमें आग लगने पर बचाव के कोई उपाय नहीं हैं। सोमवार को लखनऊ में हुए हादसे ने जिले के कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


झज्जर शहर में धौड़ चौक, छिक्कारा चौक, बैंक रोड, आर्य नगर, पुराना बस स्टैंड के पीछे, पुराना बस स्टैंड रोड और मेडिकल रोड बाईपास के अलावा बहादुरगढ़, बेरी, बादली, साल्हावास और छुछकवास में कई कोचिंग सेंटर और अकादमियां संचालित हैं। इनमें से ज्यादातर कोचिंग सेंटर किराये की इमारतों में चल रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कई सेंटरों में नियमों की अनदेखी की गई है और बड़े हॉल को बांटकर छोटे कमरे बना दिए गए हैं। अधिकांश भवनों में बाहर निकलने के लिए केवल एक ही गेट है और आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं है। इससे किसी भी हादसे की स्थिति में गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज खुल रहे नए सेंटर
सबसे बड़ी समस्या यह है कि कहीं भी कोई भी बिल्डिंग किराये पर लेकर कोचिंग सेंटर शुरू कर देता है। सभी कोचिंग सेंटरों की जानकारी भी फायर ब्रिगेड के पास नहीं है। ऐसे में वहां नियम पूरे होने का सवाल ही नहीं उठता है।

छत से निकलने का भी रास्ता नहीं
कई कोचिंग सेंटर ऐसे हैं जिनमें पहली मंजिल पर भी कक्षाएं लगती हैं। मगर वहां से निकलने का आपातकालीन रास्ता कोई नहीं बनाया गया है। अगर वहां आगजनी की घटना होती है तो वहां पढ़ने वाले छात्रों को मुख्य रास्ते से ही बाहर निकलना होगा।


वर्जन
कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए टीम को भेजा जाएगा। जिस भी सेंटर में नियमों की अवहेलना पाई जाएगी उनको नोटिस जारी किए जाएंगे।- प्रमोद दुग्गल, फायर अफसर, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed