फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Nidhi, who delivered a stellar performance in the football team, receives a grand welcome.

फुटबाल टीम में दमदार प्रदर्शन करने वाली निधि का जोरदार स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने पर हिसार की खिलाड़ी निधि का मंगलवार को बहादुरगढ़ के गोरैया टूरिज्म कांप्लेक्स में अभिनंदन किया गया। निधि ने क्वालीफायर मुकाबलों में अहम योगदान दिया। इस दौरान निधि और उसके अभिभावकों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
मलेशिया में 5 से 11 अक्तूबर तक आयोजित क्वालीफायर मुकाबलों में भारतीय टीम ने सीरिया, इराक और मलेशिया को हराकर एशियन कप में जगह बनाई। टीम की मुख्य स्ट्राइकर निधि ने निर्णायक मुकाबले में गोल दागकर जीत में अहम भूमिका निभाई। एशियन कप का आयोजन अगले साल चीन में होगा।
विज्ञापन

निधि के चयन की प्रक्रिया के दौरान आई परेशानियों को दूर करने में ग्रेट संस्था के निदेशक एवं पूर्व भारतीय कोच रोहित पाराशर और कोच सुदर्शन ने मदद की। इसके बाद निधि ने अपने प्रदर्शन से टीम की सफलता में योगदान दिया। स्वदेश लौटने पर संस्था की ओर से एयरपोर्ट पर भी उसका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधि ने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी, माता-पिता, रोहित पाराशर, कोच सुदर्शन और टीम स्टाफ को दिया। कोच सुदर्शन ने कहा कि निधि प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसमें आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है। उन्हें उम्मीद है कि वह एशियन कप में भी शानदार प्रदर्शन करेगी।



-फोटो 85 : खिलाड़ी निधि का बहादुरगढ़ पहुंचने पर किया गया स्वागत। स्रोत कोच



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed