{"_id":"583f31a34f1c1b2616de5552","slug":"ngt-had-the-reprimand-in-waste-to-energy-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट टू एनर्जी मामले में एनजीटी ने लगाई फटकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट टू एनर्जी मामले में एनजीटी ने लगाई फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी
- फोटो : amarujala
राष्ट्रीय राजधानी में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट मामले की सुनवाई के दौरान नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार और संबंधित प्राधिकरणों को अपुष्ट आंकड़ों व सूचनाओं के लिए कड़ी फटकार लगाई है। पीठ ने कहा कि सरकार को पर्यावरण छोड़ बाकी सभी चीजों की चिंता है।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान प्राधिकरणों की ओर से पेश अधिवक्ता व अधिकारी राजधानी में प्रतिदिन पैदा और निष्पादित होने वाले कचरे का हिसाब नहीं दे पाए। एनजीटी ने हर सवाल पर समय मांगने पर नाराजगी जाहिर की। जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को सुखदेव विहार कॉलोनी रेजीडेंट्स एसोसिएशन के मामले पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
पीठ ने दिल्ली सरकार को कहा कि आप लोग आखिर कर क्या रहे हैं। आंकड़े जुटाना आपका काम है, इसलिए बताइए कि दिल्ली में प्रतिदिन कितना ठोस कचरा पैदा होता है। इससे पहले नगर निकायों की ओर से दिए गए आंकड़ों पर भी पीठ ने सवाल उठाया।
विज्ञापन