{"_id":"69bd8a1213ad8f0f32041092","slug":"new-tender-for-door-to-door-garbage-collection-launched-jhajjar-news-c-196-1-nnl1003-137458-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के नए टेंडर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के नए टेंडर का शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो नंबर-05डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ओमप्रका
नारनौल। नगर परिषद ने शुक्रवार को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के नए टेंडर का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव और नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने नारियल फोड़कर नई सफाई व्यवस्था का शुभारंभ किया और आधुनिक संसाधनों से लैस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नए टेंडर के तहत शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बेड़े में आधुनिक साधन शामिल किए गए हैं। इनमें नए टिप्पर (टेंपो), जेसीबी मशीनें और अन्य आधुनिक उपकरण शामिल हैं।
विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि नए टेंडर से सफाई व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा। वहीं चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि नगर परिषद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर जिला नगर आयुक्त रणबीर सिंह, कार्यकारी अधिकारी जोगिंदर सिंह कालीरमन, सत्येंद्र व जेई विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधायक ओमप्रकाश यादव से सफाई कर्मचारी भी मिले। सफाई कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाले वाहनों पर स्थानीय लोगों काे ही रखने की बात कही। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अब नए वाहनों पर बाहर के कर्मचारी रखे जा रहे जो गलत है।