फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   NCC Cadet Jai selected for the National Leadership Camp.

एनसीसी कैडेट जय का राष्ट्रीय लीडरशिप कैंप के लिए चयन

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 02 Sep 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
NCC Cadet Jai selected for the National Leadership Camp.
फोटो नंबर 75: जय, एनसीसी कैडेट।
बादली। राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट जय का चयन एडवांस लीडरशिप कैंप (एएलसी-तृतीय) के लिए हुआ है। उनका चयन 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी, रेवाड़ी के अंतर्गत किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर 19 से 30 अक्तूबर 2026 तक एनसीसी अकादमी, मलोट (पंजाब) में आयोजित होगा। प्राचार्य मेजर आनंद कुमार ने जय को बधाई दी। उन्होंने इसे कैडेट की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का परिणाम बताया। एनसीसी अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि शिविर में देशभर से चयनित कैडेट भाग लेंगे। इसमें नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जय अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय और बटालियन का नाम रोशन करेंगे। शिक्षक व अन्य कैडेटों ने भी जय को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed