{"_id":"6acbfed196176c87a40a30ac","slug":"navratri-begins-with-ghatsthapana-chants-of-devotion-echo-in-temples-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-128046-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटस्थापना के साथ नवरात्र का आगाज, मंदिरों में गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटस्थापना के साथ नवरात्र का आगाज, मंदिरों में गूंजे जयकारे
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार को घटस्थापना के साथ हुआ। पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की आवाजाही रही और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां को पुष्प, फल और प्रसाद अर्पित किए। कई भक्तों ने व्रत रखकर मां भगवती की आराधना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां शैलपुत्री शक्ति, धैर्य और दृढ़ संकल्प की प्रतीक हैं।
सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। उन्हें तप, त्याग, संयम और साधना का प्रतीक माना जाता है। नौ दिवसीय पर्व के दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेंगे।