{"_id":"571cc4e44f1c1b967f8b500c","slug":"narendra-modi-address-a-rally-in-jamshedpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में शौचालय निर्माण कराने में मुख्य भूमिका निभाएं महिलाएंः मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में शौचालय निर्माण कराने में मुख्य भूमिका निभाएं महिलाएंः मोदी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Apr 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर झारखंड के जमशेदपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'किसानों का विकास हुए बगैर इस देश का विकास असंभव है। हमसे पहले राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस दिल्ली में हुआ करता था, तब इसमें गिने चुने प्रतिनिधि ही आया करते थे। हमने आकर प्रयास किया कि देश बहुत बड़ा है, दिल्ली ही देश है इस भ्रम से बाहर निकलना चाहिए। इसलिए हमारी कोशिश रही है कि भारत सरकार को दिल्ली से बाहर निकाल कर देश के अलग अलग हिस्सों में ले जाया जाए।'
विज्ञापन
'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी कहा करते थे कि भारत गांव में बसता है, लेकिन हम देख रहे हैं देश में शहरों और गांवों में दूरी लगातार बढ़ रही है।' मोदी ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 'ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पूरी तरह से गांवों पर ध्यान दिया जा रहा है। हमने अपने बजट में भी गांवों पर खास ध्यान रखा। पीएम ने झारखंड सरकार की भी तारीफ की, कहा राज्य सरकार तारीफ की हकदार है जो वह गांवों पर इतना ध्यान दे रही है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'गांव के लोगों ने पांच साल के लिए मुझ पर विश्वास जताया है, उनके प्रतिनिधि के तौर पर मैं बेहतर प्रयास करूंगा। पंचायतों में महिला प्रतिनिधियों की बढ़ती भागीदारी पर उन्होंने कहा महिलाएं पंचायतों में अपने नेतृत्व से सबको प्रभावित कर रही हैं। महिला प्रतिनिधियों से मेरी अपील है कि वह गांवों में शौचालयों का निर्माण कराने में प्रमुख भूमिका निभाएं, जिससे किसी भी मां या बेटी को खुले में शौच करने के लिए मजबूर न होना पड़े। यह शर्मनाक है कि हमारी मां और बेटियां आज भी खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं।'
विज्ञापन
वहीं इससे पूर्व मोदी विमान द्वारा 2 बजे के करीब रांची पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जमशेदपुर। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु भी मौजूद रहे।