{"_id":"5878f2464f1c1bb94aba7cd9","slug":"muzaffarnagar-three-years-old-in-an-effort-to-come-but-was-not-allowed-owaisi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी की चुनावी सभा, तीन साल से मुजफ्फरनगर आने के प्रयास में रहा, मगर अनुमति नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी की चुनावी सभा, तीन साल से मुजफ्फरनगर आने के प्रयास में रहा, मगर अनुमति नहीं मिली
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:32 PM IST
सार
कैराना में सभा के दौरान सांसद असदुद्दीन ओवैसी के निशाने पर रही भाजपा और सपा, कहा- मोदी सरकार ने देश का सत्यानाश कर दिया, नोटबंदी पर केंद्र सरकार पर किए प्रहार, मुजफ्फरनगर दंगे और दादरी कांड पर सपा को घेरा
विज्ञापन
कैराना में मंच पर आेवैसी का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा और सपा हमसे डरती हैं और हम डराते रहेंगे। उन्होंने मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगा और दादरी के बिसाहड़ा कांड का जिक्र कर प्रदेश की सपा सरकार को मुस्लिम विरोधी बताया, तो नोटबंदी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश का सत्यानाश कर दिया।
शुक्रवार को कैराना में कांधला रोड पर आयोजित पार्टी की जनसभा में पहुंचे सांसद ओवैसी ने कहा कि 70 साल से हम सेक्युलरिज्म के नाम पर वोट देते आए हैं, मगर हमारे वोटों से मंत्री और सांसद बनने वालों ने हमें कुछ नहीं दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास का राग अलापते हैं, लेकिन प्रदेश में विकास सिर्फ यादव परिवार का हुआ। किसान, दलितों का कोई विकास नहीं हो सका। 2012 के चुनाव के दौरान सपा ने अपने घोषणापत्र में जितने भी वादे मुस्लिम समाज से किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। आरक्षण नहीं मिला, सच्चर कमेटी और रंगनाथ कमेटी की सिफारिशें लागू नहीं हुईं, उर्दू स्कूल नहीं खुले, पुलिस की भर्ती में भी मुस्लिमों को तवज्जो नहीं दी गई।

साइकिल में चाचा भतीजे ने कर दिया है पंचर
कैराना में ओवैसी की सभा में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ओवैसी ने कहा कि मुझे फिरकापरस्त कहते हैं, जबकि मैं संविधान के हिसाब से बात करता हूं। मैं चुनौती देता हूं, सपा नेता चाहें तो अपने घर में बैठकर इन मुद्दों पर मुझसे खुली बहस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं यूपी में आने की बात करता हूं, तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पेट में दर्द हो जाता है। तीन साल से मैं मुजफ्फरनगर और शामली आने के प्रयास में रहा, मगर सपा सरकार के इशारे पर अनुमति नहीं दी गई। अब चुनाव आयोग की अनुमति से आया हूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जवाब दो, तुम मुस्लिमों के हितैषी बनते हो, तो तुम्हारी नाक के नीचे मुजफ्फरनगर दंगा कैसे हो गया, दादरी कांड कैसे हो गया। जब यह कांड हुए, तो सपा नेता वहां तक गए भी नहीं। उन्होंने कहा कि सपा मुस्लिमों का वोट यही कहकर लेती है कि भाजपा जीत जाएगी। याद करो लोकसभा चुनाव में तुम क्या कर पाए। ससुर, बहू, बेटा और नवासा जीत गया, मगर भाजपा को तुम क्यों नहीं रोक पाए, जबकि मुस्लिमों ने तुम्हें वोट भी दिया। उन्होंने कहा कि यदि सपा में दम होता और सही काम किए होते, तो नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री नहीं बन पाता, क्योंकि यूपी से ही 73 सांसद 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीते थे। उन्होंने कहा कि यूपी में समाजवाद नहीं, बल्कि यादववाद चल रहा है।
चुटकी लेते हुए कहा कि साइकिल में चाचा भतीजे ने पंचर कर दिया है, अब साइकिल का जमाना नहीं रहा, बल्कि रॉकेट से उड़ान भरने का जमाना है। ओवैसी ने कहा कि यूपी में 12 हजार छोटे बड़े फसाद हो चुके हैं, लेकिन फिर भी सपा खुद को सेक्युलर कहती है। नोटबंदी पर केंद्र सरकार की मुखालफत करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश का सत्यानाश कर दिया। ढाई साल हुए हैं सरकार बने। नोटबंदी करके देश की जनता को बैंकों के बाहर लाइन में खड़ा करा दिया। 14 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बैंकों में जमा हो चुका है, अब मोदी जी क्यों नहीं बताते कि यह कालाधन है या सफेद। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के तुरंत बाद ही आतंकियों के पास से दो दो हजार के नए नोट कैसे पहुंच गए, यह भी केंद्र सरकार नहीं बताती। नोटबंदी के बाद से लखनऊ, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मुरादाबाद के सैकड़ों कारोबार ठप हो गए, लाखों लोग बेरोजगार हो गए, मगर मोदी जी को यह तकलीफ दिखाई नहीं देती। अब अगर मोदीजी कहीं पर कहेंगे कि अच्छे दिन आने वाले हैं, तो लोग यही कहेंगे कहां हैं कालाधन।
वहीं, बीएसएफ के जवान तेजबहादुर यादव द्वारा सोशल साइट पर जारी की गई वीडियो पर कहा कि अब कहां गई भाजपा की देशभक्ति, बीएसएफ का जवान कहता है हमें ठीक से खाना और राशन भी नहीं मिलता। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बुआ, भतीजे, बबुआ और मोदी पर भरोसा करने की जरूरत नहीं, किसी से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि खुद पर भरोसा कर साफ छवि के नेता को चुनें।