फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   MOU draft of metro may sign today

मेट्रो का एमओयू ड्राफ्ट आज हो सकता है फाइनल

Wed, 09 Oct 2013 02:40 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 09 Oct 2013 02:40 AM IST
विज्ञापन
MOU draft of metro may sign today
ट्राइसिटी के मेट्रो प्रोजेक्ट के एमओयू का ड्राफ्ट बुधवार को फाइनल हो सकता है। इस संबंध में प्रशासन के अधिकारियों की दोपहर तीन बजे पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन, पंजाब और हरियाणा सरकार एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा की ओर से एमओयू के संशोधित ड्राफ्ट को मंजूरी देने में विलंब किया जा रहा है।

दो सप्ताह पहले प्रशासक शिवराज पाटिल ने इस पर चिंता जताते हुए प्रशासन के अधिकारियों से पंजाब और हरियाणा के साथ तालमेल बनाने को कहा था ताकि यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ सके।
विज्ञापन


एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद ही मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए फंड जुटाने के प्रयास किए जाएंगे।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने भी लगभग एक माह पहले पंजाब और हरियाणा को पत्र भेजकर मेट्रो के संशोधित एमओयू के ड्राफ्ट को जल्द मंजूरी देने को कहा था।

इसके बाद भी पंजाब और हरियाणा की ओर से मंजूरी नहीं दी गई। प्रशासन ने अगस्त में संशोधित एमओयू के ड्राफ्ट को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा था।

एमओयू की शर्तों में किया गया था बदलाव

पहले एमओयू के नियमों और शर्तों पर पंजाब और हरियाणा के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। इसके बाद पंजाब और हरियाणा की मांग पर प्रशासन ने एमओयू की कुछ शर्तों में बदलाव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा को सबसे बड़ी आपत्ति यह थी कि मेट्रो के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का गठन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में न किया जाए। एमओयू के ड्राफ्ट से अब इस शर्त को हटा लिया गया है।


सूत्रों का कहना है कि एमओयू में स्पष्ट होगा कि ट्राइसिटी में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए गठित एसपीवी में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और केंद्र सरकार का बराबर का हिस्सा होगा। एसपीवी का नाम चंडीगढ़ ट्राइसिटी मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (सीटीएमटीसी) होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed