फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Motorcycle stolen from Housing Board recovered from Kanker, accused arrested

कांकेर: हाउसिंग बोर्ड से चोरी मोटर सायकल कांकेर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 04:49 PM IST
सार

जगदलपुर में फरवरी माह में एक अज्ञात चोर के द्वारा हाउसिंग बोर्ड में खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करके ले गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Motorcycle stolen from Housing Board recovered from Kanker, accused arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी व जब्त वाहन

विस्तार

जगदलपुर में फरवरी माह में एक अज्ञात चोर के द्वारा हाउसिंग बोर्ड में खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करके ले गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। जहाँ 3 माह के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए उसे कांकेर से गिरफ्तार करते हुए जंगल में छुपाये हुए मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश भी किया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि 23 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर के पार्किंग से एक बुलेट मोटर सायकल चोरी होने का मामला सामने आया। चोर ने बड़ी ही चालाकी से कालोनी में प्रवेश करने के बाद पार्किंग में पहुँचा। जहाँ खड़ी मोटरसाइकिल के लॉक को तोड़ते हुए गाड़ी को चुराकर ले गया। पुलिस ने
विज्ञापन

विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने में जुट गई। हाउसिंग बोर्ड एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीव्ही फूटेज की जाँच किया गया। सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर आरोपी की पहचान सुशील नायक 20 साल निवासी केंवटीन टोला थाना कोरर जिला कांकेर के रूप में हुई। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को काफी दिनों से खोज रही थी। इसके अलावा मुखबिर भी आरोपी के जानकारी लेने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने घटना के बाद से अपनी पहचान छुपा कर मोटर सायकल के साथ फरार था। 27 मई को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा मोटर सायकल बुलेट चोरी करने की बात स्वीकार किया।पुलिस ने चोर व मोटर सायकल दोनों को बरामद किया। चोर ने रायल इनफील्ड बुलेट को अपने गांव के घने जंगल में छुपा के रखने की बात बताई। आरोपी के निशानदेही पर मोटरसाइकिल को जप्त किया गया तथा आरोपी के खिलाफ सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed