फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Most ATMs are empty the day of closure

बंदी के दिन अधिकांश एटीएम रहे खाली

Sun, 27 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Sun, 27 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Most ATMs are empty the day of closure
सहादतपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लगी लोगों की कतार।
नोटबंदी के 19 दिन बीत जाने के बाद भी नोटों का संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। नोट बदलने की प्रक्रिया समाप्त करने के बाद भी  लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय स्थित एटीएम पर ताले लटक रहे हैं। वहीं पहसा बाजार के एटीएम से कुछ समय के लिए रुपये निकले परंतु कुछ ही समय में खाली हो गया। घंटों लाइन में खडे़ रहने के बाद भी लोगों को रुपये नहीं मिल रहे हैं। सबसे बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों का है। पखवारे भर से अधिक समय बीतने के बाद भी ग्रामीण इलाकों छोटे बाजारों के बैंकों में नोटों की पहुंच न होने से ग्रामीणों की मुसीबत कम होने की बजाए बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन


नोटबंदी को लेकर अभी भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई है। अभी भी लोगों को कैश के लिए एटीएम, बैंक, डाकखाने पर लाइन लगानी पड़ रही है। रविवार को हालांकि बैंक और डाकघर बंद रहे वहीं अधिकांश एटीएम भी लोगों को धोखा दे दिए। नाममात्र के प्राइवेट बैंकों के एटीएम खुले रहे जहां सुबह से ही लोगों की  लंबी कतारें लगी रहीं। अधिकांश एटीएम के बंद रहने से हालांकि खुले एटीएम पर लोगों की काफी भीड़ जमा रही। कुछ बैंकों में नए नोट 2000 रुपये के आ गए हैं। सिर्फ बड़े नोट  निकलने के चलते लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे दुकानदारों को बड़े नोट के चलते हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed