फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Model Code of Conduct implemented for Ward 13 by-election

वार्ड 13 के उपचुनाव चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 18 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद झज्जर के वार्ड नंबर 13 का उप चुनाव 10 मई को होगा। आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम झज्जर रवि मीणा आईएएस ने बताया कि नगर परिषद चुनाव नियम 1978 के नियम 20 के अंतर्गत 10 मई को संबंधित वार्ड 13 के लिए चुनाव शेड्यूल अनुसार करवाए जाएंगे। 15 अप्रैल को नोटिस जारी कर दिया गया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 21 से 25 अप्रैल के बीच सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लघु सचिवालय स्थित नगराधीश कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। उसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित कर दिए जाएंगे। 28 अप्रैल को ही प्रतियोगी उम्मीदवारों और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मतों की गणना 13 मई को सुबह 8 बजे निर्धारित केंद्र पर होगी। मतगणना के बाद चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed