{"_id":"6af7528109b8d1a1e9058979","slug":"mla-atri-testifies-in-uchana-recounting-case-jhajjar-news-c-199-1-jnd1011-163681-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचाना रिकाउंटिंग मामले में विधायक अत्री ने दी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचाना रिकाउंटिंग मामले में विधायक अत्री ने दी गवाही
विज्ञापन
उचाना। विधानसभा सीट पर वोटों की दोबारा से गणना मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनावी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। इसमें उचाना विधायक देवेंद्र अत्री पहुंचे और अपनी गवाही दी। कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह की गवाही पहले ही हो चुकी है। अब कोर्ट ने 27 नवंबर की तारीख दी है। उस दिन दोनों पक्षों के बीच बहस होगी। इससे पहले 5 नवंबर को विधायक देवेंद्र अत्री समेत गवाहों के बयान होने थे लेकिन उस दिन गवाही नहीं हो पाई थी।
गौरतलब है कि पूर्व सांसद व उचाना विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह 2024 के विधानसभा चुनावों में 32 वोटों से हार गए थे। इसके बाद बृजेंद्र सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में इस जीत को चुनौती देते हुए वोटों की दोबारा से गिनती की याचिका लगाई थी। इसमें तर्क दिया गया था कि वोटों की गिनती के समय 150 वोट केवल इसलिए कैंसिल किए गए हैं, क्योंकि पोस्टल बैलेट के लिफाफे के ऊपर जो स्कैनर था, उनकी स्कैनिंग नहीं हो पा रही थी, इसलिए वो रिजेक्ट के डिब्बे में डाले गए। अगर जीत-हार का अंतर कैंसिल वोटों की संख्या से कम है तो कैंसिल वोटों की गिनती का तरीका होता है। जिन वोटों की स्कैनिंग नहीं होती, तो उन लिफाफों को कैसे खोलना है, इसकी भी प्रक्रिया है, जो गिनती के दौरान नहीं की गई। इसके बाद से इस मामले में सुनवाई चल रही है। अब सभी की निगाहें 27 नवंबर पर हैं। बहस के बाद निष्कर्ष निकलने की उम्मीद है।