फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mizoram election 2018 : will not alliance with the BJP : MNF

मिजोरम के चुनाव में भाजपा के साथ नहीं होगा चुनावी गठबंधन : एमएनएफ

Fri, 26 Oct 2018 04:55 PM IST
भाषा,आइजोल
भाषा,आइजोल Updated Fri, 26 Oct 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Mizoram election 2018 : will not alliance with the BJP : MNF
MNF

भाजपा की अगुवाई वाले पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) की घटक मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने शुक्रवार को दोहराया कि 28 नवंबर को होने जा रहे मिजोरम विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के साथ गठजोड़ नहीं करेगा। एमएनएफ के सूचना एवं प्रचार सचिव लालथनजुआला नामते ने यह कहने के लिए त्रिपुराइन्फो ऑनलाइन न्यूज रिपोर्ट का हवाला दिया कि स्थानीय मीडिया में दावा किया गया है कि भाजपा और एमएनएफ गठबंधन करने पर राजी हो गए हैं।

विज्ञापन


त्रिपुराइन्फो ऑनलाइन की इस खबर में कहा गया है कि त्रिपुरा भाजपा की महासचिव प्रतिमा भौमिक ने संकेत दिया है कि चुनाव के बाद खंडित जनादेश की स्थिति में विपक्षी एमएनएफ सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ गठजोड़ कर सकता है। भौमिक को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि एमएनएफ बहुसंख्यक मिजो मतदाताओं की नाराजगी के डर से चुनाव पूर्व गठजोड़ नहीं कर सकता है लेकिन जब सरकार गठन का प्रश्न उठेगा तो चुनाव पश्चात गठबंधन बनाने में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन


नामते ने कहा, ‘‘त्रिपुरा भाजपा नेता के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर लोग अफवाह फैला रहे हैं और एमएनएफ की छवि खराब कर रहे हैं। ऐसे लोग कह रहे हैं कि मिजो पार्टी और भाजपा के बीच त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति के लिए सहमति बन गयी है।’’ उन्होंने कहा कि एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथंगा ने स्पष्ट कर दिया है कि एमएनएफ चुनाव में अकेले अपने बलबूते पर उतरेगा और किसी के साथ गठजोड़ नहीं करेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed