{"_id":"6acea0b2651206557a0db763","slug":"milk-vendors-bike-stolen-from-outside-the-house-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128145-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़ी दूध विक्रेता की बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खड़ी दूध विक्रेता की बाइक चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 में मकान के बाहर खड़ी दूध विक्रेता की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनीपत जिले के रामपुर कुंडल निवासी मोहित ने बताया कि वह 10 अक्तूबर को सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर 1474 में दूध देने गया था। उसने बाइक बाहर खड़ी की थी।
करीब 15 मिनट बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने 12 अक्तूबर को पुलिस को लिखित शिकायत दी। थाना शहर प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।