{"_id":"69c21c9faee643e5e0701e4a8e3313c4","slug":"methi-achar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेथी दाने का अचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेथी दाने का अचार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Jan 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
श्रुति गुप्ता, विकासनगर
विज्ञापन
सामग्री-
मेथी दाने1/4 कप, सरसों तेल 3-4 चम्मच, काली मिर्च थोड़ी सी, सौंफ 1 छोटा चम्मच, 7-8 नीबू, चुटकी भर हींग, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच और नमक स्वाद के मुताबिक।
विधि-
सबसे पहले मेथी दानों को साफ करें। अब पैन में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए उसें मेथी के दाने डाल दें और चलाते रहें। ध्यान रखें इस दौरान मेथी जले नहीं, सिर्प उसका रंग बदले।
विज्ञापन
गैस ऑफ करें और इसमें हींग पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, सौंफ, हल्दी पाउडर और नमक मिला दें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करने के बाद नीबू से रस निकालें और मिला दें।
विज्ञापन
एक दो दिनों नीबू रस को दाने अच्छी तरह सोख लेंगे उसके बाद आप इसे खाना शुरू कर सकते हैं। इसे कई दिनों तक रखने के लिए इसमें सीट्रिक एसिड मिला सकते हैं।
आप भी अपनी रेसिपी हमें इस पते पर भेज सकते हैं- amarujalalkolive@gmail.com