{"_id":"6a68e5cbc6387637bf088600","slug":"meritorious-students-who-succeeded-in-neet-and-jee-were-felicitated-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-125744-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट और जेईई में सफलता पाने वाले मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट और जेईई में सफलता पाने वाले मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
-फोटो 92 : नीट और जेईई में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों का किया गया सम्मान। स्रोत कार्यालय
बहादुरगढ़। नीट और जेईई में सफलता पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सम्मान में सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 7766 प्राप्त करने वाले हर्ष ठाकुर पुत्र सुभाष ठाकुर, ऑल इंडिया रैंक 7962 प्राप्त करने वाले संदीप पुत्र राजेंद्र तथा जेईई परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले वंश शर्मा पुत्र हरीश चंद्र शामिल रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश कौशिक, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक तथा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा राम अहलावत ने विद्यार्थियों का फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाते हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक ने कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं और उनकी उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गर्व का विषय हैं।